फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The thirst of wild animals will be quenched by 76 ponds

Gurugram News: 76 तालाबाें से बुझेगी वन्य जीवों की प्यास

Thu, 29 May 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The thirst of wild animals will be quenched by 76 ponds
पुराने तालाबों की साफ सफाई कर भरा जा रहा है पानी, वर्षा जल को सहेजने का भी काम करेंगे तालाब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम समेत छह जिलों के वन क्षेत्र में प्रचंड गर्मी में वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए 76 तालाबों की साफ- सफाई कर उसमें पानी भरा गया है। महेंद्रगढ़ में चार नए तालाब बनवाए गए हैं। गुरुग्राम में अरावली क्षेत्र के अस्थायी तालाब और जल स्रोत बनाकर टैंकरों से पानी भरा जा रहा है। यह जानकारी देते हुए वन्य जीव अधिकारी राम कुमार जांगड़ा ने बताया कि यह योजना गर्मी से पहले शुरू की गई थी। वन्य जीवों के लिए नियमित रूप से टैंकरों से तालाबों में पानी डाला जा रहा है। तालाबों की साफ सफाई पहले कर दी गई थी। ये तालाब वर्षा जल को सहेजने का भी काम करेंगे।
पिछले साल गर्मी के मौसम में कासन गांव में कई मोरों के मरने की घटना सामने आई थी। इसकी वजह पानी की कमी बताई जा रही थी, हालांकि बाद में जांच के बाद मोरों के मरने की वजह फूड प्वाइनिंग बताई गई। अरावली क्षेत्र में वन्य जीवों, पक्षियों को पानी की किल्लत नहीं हो इसके लिए वन्य जीव विभाग ने अस्थायी तालाब भी बनाए हैं।
विज्ञापन


जंगल सफारी और सुल्तानपुर लेक के लिए पानी की मांग
वन और वन्य जीव विभाग ने पिछले दिनों सरकार से गुरुग्राम और नूंह में बनने वाली जंगल सफारी और रामसर सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान के लिए गुड़गांव वाटर चैनल और एनसीआर वाटर चैनल से 16 क्यूसेक नहरी पानी की मांग की थी। अगले पांच सालों में 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी बनाई जानी है। इसके पहले चरण में 2500 एकड़ पर काम होना तय हुआ है। वन्य जीवों को पानी की जरूरत के लिए नहरी पानी अरावली क्षेत्र में पहुंचाने जाने की व्यवस्था संबंधित पत्र दक्षिणी क्षेत्र के वन संरक्षक ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को लिखा था। इसमें 10 क्यूसेक शोधित नहरी पानी जंगल सफारी और छह क्यूसेक शोधित नहरी पानी सुल्तानपुर लेक के लिए मांग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed