फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The tenders for the Dadi Sati and Ambedkar Chowk flyovers will be floated jointly.

Gurugram News: दादी सती और आंबेडकर चौक फ्लाईओवर का टेंडर एक साथ होगा

Sat, 04 Apr 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
The tenders for the Dadi Sati and Ambedkar Chowk flyovers will be floated jointly.
दोनों फ्लाईओवर के बनने से जाम से मिलेगी राहत, जीएमडीए जल्द जारी करेगा टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-85/86-89/90 चौक (दादी सती चौक) और सेक्टर-45/46-51/52 के चौक (आंबेडकर चौक) पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर एक साथ जारी करेगा। पहले अलग-अलग टेंडर जारी करने की योजना थी।

जीएमडीए मास्टर प्लान 2031 को ध्यान में रखकर शहर में अंडरपास और फ्लाईओवर निर्माण पर काम कर रहा है। इसी के तहत आंबेडकर चौक और दादी सती चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण की योजना है। दोनों फ्लाईओवर छह लेन के होंगे और लंबाई 700 से 800 मीटर के बीच रहेगी।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक पर जाम की समस्या रहती और 52 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इस परियोजना के पूरा होने से सोहना हाईवे से जुड़ाव बेहतर होगा। दूसरा न्यू गुरुग्राम में दादी सती चौक फ्लाईओवर का निर्माण होना है। इस पर करीब 59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर जाने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए ने पहले दोनों के अलग-अलग टेंडर जारी करने की योजना तैयार की थी लेकिन एक साथ किया जाएगा। दादी सती चौक फ्लाईओवर का टेंडर संबंधी कार्य पूरे हो चुके हैं लेकिन आंबेडकर चौक पर अभी कुछ कार्य रह गया है। जीएमडीए की प्रवक्ता का कहना है कि दोनों का जल्द टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed