फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The teenager was murdered with sticks and heavy objects

Gurugram News: डंडों व भारी भरकम चीज से की गई थी किशोर की हत्या

Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The teenager was murdered with sticks and heavy objects
फाॅलोअप
विज्ञापन


---------------------------

डंडों व भारी भरकम चीज से की गई थी किशोर की हत्या
- आरोपी को तीन दिन रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
- एफआईआर में शामिल किए युवकों से पूछताछ कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देवीलाल कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर की हत्या डंडो से पीटकर व भारी भरकम चीज से कई वार करके की गई है। आरोपियों ने किशोर के सिर व मुंह पर भारी वस्तु से काफी वार किए। इससे उसका चेहरा व सिर बिल्कुल खराब स्थिति में थे। वहीं, आरोपियों ने किशोर के हाथ व पैरों पर भी चोट मारकर तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव की पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस नाबालिग आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि किशोर की हत्या में शामिल उसके साथियों के बारे में जानकारी मिल सके। वहीं, अपहरण व हत्या मामले में दर्ज की गई एफआईआर में मृतक के परिजनों द्वारा लिखवाए गए नाम के आधार पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नाबालिग आरोपी व अन्य युवकों से पता किया जा रहा है कि हत्या के मामले में कितने आरोपी शामिल हैं और इस मामले की मुख्य वजह क्या थी। बताया कि जा रहा है कि आरोपियों का किशोर के साथ बीते दिसंबर माह में स्कूटी में तोड़-फोड़ काे लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक किशोर के परिवार वालों का कहना है कि स्कूटी की तोड़-फोड़ की राशि आरोपियों को दे दी गई थी। आरोपियों ने पहले ही किशोर को देख लेने की धमकी दी थी। परिवार वालों ने बताया कि स्कूटी में तोड़-फोड़ को लेकर हुए झगड़े की शिकायत पुलिस में भी दी गई थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि रिमांड में आरोपी से और हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
----

क्या है मामला:

सेक्टर-9 थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि बीती 12 जनवरी की शाम उसके 17 वर्षीय बेटे का देवीलाल कॉलोनी चर्च के पास से अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अपहरण किए गए किशोर का शव बुधवार को गांव बसई के पास से बरामद कर लिया। गुरुग्राम पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बीती 12 जनवरी को किशोर को शराब पिलाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद बसई व द्वारका एक्सप्रेस-वे के बीच खाली पड़ी जगह पर ले गए और पत्थर व लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
----
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed