फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The teenager had killed the child due to a grudge against him for asking for an apology

Gurugram News: माफी मंगवाने पर रंजिश रखते हुए किशोर ने की थी बच्चे की हत्या

Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The teenager had killed the child due to a grudge against him for asking for an apology
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा, बच्चे पर कैंची से किए थे 18 वार
विज्ञापन

नाबालिग आरोपी ने चोरी किया था मोबाइल, बच्चे ने पिता को बताया




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तावडू के कलवाड़ी गांव स्थित केएमपी एक्सप्रेसवे के पास सात वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पहले मोबाइल चोरी करने के मामले में मृतक बच्चे के पिता से माफी मंगवाने की रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया।
नाबालिग आरोपी ने बच्चे पर कैंची से करीब 18 वार किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई कैंची भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करके फरीदाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया है। बिलासपुर थाने की पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बीते रविवार की सुबह केएमपी एक्सप्रेसवे के पास कच्चे रास्ते पर सात वर्षीय आशीष का शव बरामद हुआ था। मामले में पुलिस की फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम की टीमों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृतक बच्चे के परिजनों की शिकायत के आधार पर नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। मृतक बच्चे के पिता कमल ने बताया कि वे परिवार सहित फतेहपुर गांव में किराए पर रहता है और पति-पत्नी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग पर ही बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बिलासपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग आरोपी से पूछताछ में बताया कि उसने करीब दो माह पहले मृतक बच्चे आशीष के पिता कमल का मोबाइल चोरी किया था। आशीष ने मोबाइल चोरी की बात अपने पिता को बता दी थी। आशीष के पिता ने उससे अपना मोबाइल ले लिया था। मामले में नाबालिग आरोपी व उसके पिता को आशीष (मृतक) के पिता से माफी मांगनी पड़ी। इससे रंजिश रखते हुए नाबालिग ने आशीष की कलवाड़ी गांव स्थित केएमपी एक्सप्रेसवे के पास कैंची से करीब 18 वार करके हत्या कर दी और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed