{"_id":"68cd97ec607ea24aa80cc618","slug":"the-team-inspected-to-crack-down-on-illegal-mining-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106457-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए टीम ने किया निरीक्षण
Fri, 19 Sep 2025 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरासंवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। जिला प्रशासन मेवात द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में खनन विभाग, वन विभाग, पुलिस एवं इनफोर्समेंट ब्यूरो नूंह की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने गांव रवा, निहारिका, चितोड़ा, बसई मेव से छपरा व नांगल के लिए बनाए गए उन अवैध रास्तों का पुनः निरीक्षण किया, जिन्हें पहले अवैध खनन रोकने के लिए बंद करवाया गया था या गहरी खाई खुदवाकर खत्म किया गया था।
जानकारी देते हुए एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने बताया कि मौके पर बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण और सघन निगरानी की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सहायक खनन अभियंता नूंह सुरेंद्र सिंह सोलंकी, थाना प्रबंधक इनफोर्समेंट नूंह श्रीराम, वन विभाग फिरोजपुर झिरका के फोरेस्टर जावेद खान तथा सम्बन्धित थाना पुलिस मौजूद रहे।