फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Sun's Fierce Glare: The Heat Leaves Everyone Dripping with Sweat

Gurugram News: सूरज के तीखे तेवर, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Sat, 18 Apr 2026 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
The Sun's Fierce Glare: The Heat Leaves Everyone Dripping with Sweat
पटौदी में तेज धूप से परेशान राहगीर। संवाद
चिलचिलाती धूप ने किया बुरा हाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, बारिश से वायु गुणवत्ता साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चिलचिलाती धूप व गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों का आवागमन कम रहा। एक बार फिर बारिश के बाद से मौसम में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। शनिवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे, जिससे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचेगा। बीते दो दिन पहले जिले का एक्यूआई 270 तक पहुंच गया था। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप तल्ख हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद हवाओं ने जोर पकड़ा तो धूप तेजी से चुभने लगी जिस वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

धूप तेज होने के कारण बाजारों में चहल-पहल कम दिखाई दी। डॉक्टर ने सलाह दी कि सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने में भलाई है। बच्चों व महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

गर्मी के चलते लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। खासतौर से बाहर का तला भुना खाना से बचें। ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। -डाॅ. काजल, फिजिशियन, जिला अस्पताल
----------------------------------
अप्रैल में ही जून जैसी तपिश

पटौदी। पटौदी में अप्रैल माह के बीच ही जून जैसी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। 14 से 18 अप्रैल के बीच शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिससे दोपहर के समय हालात और कठिन हो गए हैं। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मुख्य मार्गों पर आवागमन कम हो गया है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को चुन्नी से ढककर उन्हें धूप से बचाते हुए नजर आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed