फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The sun turns fierce amidst the pleasant, mild chill.

Gurugram News: गुलाबी ठंड के बीच तीखे हुए सूरज के तेवर

Wed, 30 Sep 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
The sun turns fierce amidst the pleasant, mild chill.
शहर में बुधवार को सुबह से तेज धूप का रहा असर। संवाद
जिले में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का हो रहा अहसास, दिन में धूप कर रही परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में अब सुबह और शाम हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। इससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, बुधवार को दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सूरज के तेवर तीखे रहे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


एक्यूआई संतोषजनक, लेकिन बढ़ सकता है प्रदूषण

शहर की हवा की गुणवत्ता फिलहाल संतोषजनक बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। बुधवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर का एक्यूआई 98 रहा। हालांकि, मौसम के लगातार शुष्क रहने से आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। सड़कों के किनारे जमा मिट्टी सूखने के बाद हवा में मिल रही है। इससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में खुले में कूड़ा जलाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे भी प्रदूषण बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed