फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The strength of the pillar of the accident prone tower was tested in the Chintels Society

चिनटेल्स सोसाइटी में हादसा ग्रस्त टावर के पिलर की ताकत को परखा

Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The strength of the pillar of the accident prone tower was tested in the Chintels Society
गुरुग्राम। सेक्टर 109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में हुए हादसे की जांच करने के लिए आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची। टीम ने भवन निर्माण सामग्री के नमूने लिए। साथ ही हादसा ग्रस्त टावर डी के पिलर की स्थिति को परखा। टीम ने बेसमेंट में जाकर टावर के मुख्य पिलर पर पड़ रहे दबाव का भी आकलन किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सोसाइटी के अन्य सदस्यों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इसी वर्ष 10 फरवरी को चिनटेल्स सोसाइटी में हादसा हुआ था जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई थी। घटना के बाद हादसे के कारणों को जानने के लिए और इमारत की सुरक्षा को परखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों को जांच सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने भी डी टावर के फ्लैटों की बाजार कीमत का आकलन करने के लिए 2 वैल्युअर नियुक्त किए थे। विभाग के द्वारा दो संरचनात्मक इंजीनियर भी तैनात किए गए थे, जो आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की देखरेख में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मौके पर पहुंची टीम ने टावर डी के ध्वस्त हुए फ्लैटों की भवन निर्माण सामग्री को सील किया। इस दौरान सोसाइटी के टावर ई, एफ, जी और एच के निवासियों ने भी अपने फ्लैटों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। विशेषज्ञों ने इन टावरों में रहने वाले लोगों की शिकायतों को भी नोटिस में लिया। भरोसा दिलाया कि अगर टावर सुरक्षित होंगे तभी उनको क्लीन चिट दी जाएगी। विशेषज्ञों की टीम के साथ सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन आरएस बाठ और स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed