फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The story of extinct folk arts will be seen in Happan

Gurugram News: हप्पन में दिखेगी विलुप्त हो रही लोक कलाओं की कहानी

Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The story of extinct folk arts will be seen in Happan
स्वांग, नौटंकी, ढोला, रागिनी जैसी विधायों पर है आधारित
विज्ञापन

अभिनेता और फिल्म निर्माता रवि यादव ने पूरी की फिल्म की शूटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ग्रामीण संस्कृति से रची बसी स्वांग, नौटंकी, ढोला, रागिनी जैसी विधाएं विलुप्ति की कगार पर हैं। किसी समय यह विधाएं मनोरंजन का मुख्य माध्यम हुआ करती थी। इन्हीं विलुप्त हो रही लोक कलाओं पर आधारित फिल्म हप्पन की शूटिंग अभिनेता और फिल्म निर्माता रवि यादव ने पिछले दिनों पूरी की।
फिल्म के बारे में रवि बताते हैं कि हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्वांग काफी प्रचलित लोक मनोरंजन की कला थी। इसे अपभ्रंश में लोग सांग कहने लगे। टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया के दौर में ये विधाएं विलुप्ति की कगार पर हैं और इसके कलाकार हाशिये पर चले गए हैं। इस फिल्म में दो पात्रों के माध्यम से स्वांग के अलावा ढोला, नौटंकी, रागिनी के कलाकारों की स्थिति का चित्रण किया गया है।
विज्ञापन

एक मार्मिक विषय और सामाजिक सरोकारों का संदेश है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका फिल्म और टीवी के जाने माने कलाकार राजेंद्र गुप्ता ने निभाई है। राजेंद्र गुप्ता को मोहल्ला अस्सी, गुरु, लगान, मिशन कश्मीर, दिल क्या करे, दावा, भाई आदि कई फिल्मों में चरित्र भूमिकाओं में देखा है। फिल्म की दूसरी निर्माता फैशन डिजाइनर, रेडियो जॉकी और साहित्यकार श्वेता सिंह उमा, टेक इट इजी और नंदी जैसी फिल्मों को निर्देशन कर चुके सुनील प्रेम व्यास ने फिल्म के निर्देशन किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में केशव सधाना, विदुषी यादव, रतन भारती, विनय कुमार आदि शामिल है। आने वाले दिनों में वे देश की अन्य लोक मनाेरंजन की विधाओं पर शोध कर फिल्मों के निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि यादव की ओर से दिल्ली पुलिस पर बनाया एक गाना पिछले दिनों काफी वायरल हुआ था। इस गाने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया था। रवि की रेजांगला के शहीदों पर बनी एनिमेशन फिल्म को भी यादगार मानी जाती है। भारतीय सेना के गौरवान्वित करते इसके मार्मिक गीत को भी कवि रवि यादव ने ही लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed