{"_id":"619e218613500b093c775e4c","slug":"the-stalled-development-works-in-the-city-will-get-speed-the-municipal-contractors-held-a-meeting-with-the-commissioner-regarding-the-problems-gurgaon-news-noi6175167151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रुके पड़े विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, समस्याओं को लेकर नगर निगम ठेकेदारों ने आयुक्त के साथ बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रुके पड़े विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, समस्याओं को लेकर नगर निगम ठेकेदारों ने आयुक्त के साथ बैठक की
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ठेकेदार कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा के साथ बैठक की। इसके बाद संघ और नगर निगम प्रशासन के बीच चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। साथ ही अब शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य गति पकड़ सकेंगे। एसोसिएशन (संघ) के मुताबिक नगर निगम प्रशासन ने उनकी सभी बातें मान ली है।
ठेकेदार कल्याण संघ के शहर में 200 से अधिक ठेकेदार विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। इसमें सीवर, पानी, भवन, निर्माण, सड़क, पार्कों का सुंदरीकरण और मलवा निस्तारण का काम शामिल है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंतराम फौजी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से संघ के सदस्यों को फाइलों के त्वरित निस्तारण में बहुत समस्या आ रही थी। इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिए निर्धारित समय सीमा का भी पालन नहीं हो रहा था। नगर निगम के टेंडर भी 40 से 50 फीसदी नीचे तक पास हो रहे थे। इसको लेकर ठेकेदार लगातार निगम प्रशासन को बता रहे थे के निर्माण कार्यों का एस्टीमेट बनाने में गड़बड़ी हो रही है।
इन सब समस्याओं को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा के साथ बैठक हुई। आयुक्त ने एक हफ्ते के अंदर सभी ठेकेदारों के बिलों का भुगतान करने के लिए आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस काम में जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि जिस किसी भी ठेकेदार का काम मौके पर सही पाया जाता है, उसके भुगतान में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
‘बैठक में एसोसिएशन की मांगों को मान लिया गया है। इसके लिए हमारी एसोसिएशन, सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान मनोज पांचाल, कर्मचारी संघ के प्रधान राजेश, राम सिंह प्रधान आदि नगर निगम के आयुक्त का आभार व्यक्त करते हैं’। - अनंतराम फौजी, अध्यक्ष, नगर निगम गुरुग्राम ठेकेदार कल्याण संघ