फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The society is disposing of the garbage, yet the corporation has issued a challan

Gurugram News: सोसाइटी कर रही कचरे का निदान, फिर भी निगम ने काट दिया चालान

Sat, 01 Feb 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The society is disposing of the garbage, yet the corporation has issued a challan
सेक्टर-48 स्थित सेंट्रल पार्क टू सोसाइटी का मामला
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने नगर निगम की कार्रवाई पर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-48 स्थित सेंट्रल पार्क टू सोसाइटी पर नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट पॉलिसी के अनुसार कचरा पृथक्करण नहीं करने और गीले कचरे से खाद नहीं बनाए जाने को लेकर 25 हजार रुपये का चालान किया है।

दूसरी ओर सोसाइटी आरडब्ल्यूए ने कहा है कि उनकी सोसाइटी में पिछले सात सालों से कचरा निष्पादन के लिए संयंत्र लगा हुआ है। वे खुद कचरा प्रबंधन कर रहे हैं तो चालान क्यों भरें। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी खुद जांच नहीं कर रहे हैं। इसमें काफी भेदभाव हो रहा है। सोसाइटी के बाहर काफी मात्रा में नगर निगम का मलबा डंप किया गया है। नगर निगम के इस मलबे से सोसाइटी की हवा दूषित हो रही है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रभात भारद्वाज ने बताया कि नगर निगम ने सोसाइटियों में बल्क वेस्ट जेनरेटर की जांच के लिए जो टीम बनाई है, वह सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी हैं, जो वेस्ट मैनेजमेंट के विशेषज्ञ नहीं हैं। जांच के लिए अगर निगम को निजी एजेंसी की सहायता ही लेनी है तो इस क्षेत्र के जानकारों को लगाया जाना चाहिए। लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या को लेकर नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त बलप्रीत सिंह ने मुलाकात की और समाधान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed