फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The slogan of Jai Shrijhulelal resonated in Chaliha festival

Gurugram News: चालीहा उत्सव में गूंजा जय श्रीझूलेलाल का जयघोष

Mon, 18 Aug 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
The slogan of Jai Shrijhulelal resonated in Chaliha festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। श्रीझूलेलाल सेवा समिति की ओर से आयोजित चालीहा उत्सव के 33वें दिन संगीत और भक्ति की रसधार बही। श्रीझूलेलाल मंदिर में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सिंधी सूफी गायक गिरीश साधवानी ने अपने गीतों से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उनके भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीझूलेलाल के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीलम मंशारामणी ने गणेश वंदना से किया। कीर्ति ज्ञानचंदानी और रश्मि ज्ञानचंदानी ने गुरुबानी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को प्रकृति को समर्पित हरे रंग का थीम दिया गया था। इसी रंग में झूलण साईं थे और यही रंग भक्तों का था। समिति के अध्यक्ष विनोद पहिलाजानी ने बताया कि अगला बड़ा कार्यक्रम 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अनिता शिवनानी अजबानी ने किया। इस दौरान गोपाल देवनानी, उनकी धर्मपत्नी, अंजलि तुलसियानी के साथ मनोहर मोटवानी और गुरुग्राम के प्रमुख सिंधी परिवारों ने शिरकत की। सुनील चांदवानी और गौतम लालवानी के साथ यूथ विंग के सदस्यों दीप्ति, अर्पित, उर्वशी, मंजिष्ठा, राघव और सर्वेश ने प्रसाद वितरण में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed