फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The shopping center in Sector 57 will now be free from parking and traffic jams.

Gurugram News: सेक्टर-57 के शॉपिंग सेंटर में अब पार्किंग और जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

Sun, 17 May 2026 04:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
The shopping center in Sector 57 will now be free from parking and traffic jams.
शॉपिंग सेंटरों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करने की तैयारी में एचएसवीपी
विज्ञापन

नंबर गेम - परियोजना पर 34.39 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर-57 स्थित शॉपिंग सेंटर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने जा रहा है। एचएसवीपी ने सड़क, पार्किंग, जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने संबंधी टेंडर जारी किया है। परियोजना पर करीब 34.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
योजना के तहत शॉपिंग सेंटर परिसर में जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) तैयार करने के साथ 60 एमएम और 80 एमएम मोटी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके अलावा भी अन्य संबंधित निर्माण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का उद्देश्य शॉपिंग सेंटर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना, पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाना व जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर करना है। लंबे समय से क्षेत्र के दुकानदार और लोग पार्किंग व जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। योजना पूरी होने के बाद बाजार क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और लोगों को बेहतर पार्किंग सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
शॉपिंग सेंटर को बेहतर किया जाएगा। इस कार्य को सात माह में पूरा कराने का लक्ष्य है। -अनिल कुमार, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed