फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The 'Seva Jyoti Yatra' will arrive at Leisure Valley today; Union Home Minister Amit Shah will welcome it.

Gurugram News: लेजर वैली में आज पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे स्वागत

Tue, 06 Oct 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
The 'Seva Jyoti Yatra' will arrive at Leisure Valley today; Union Home Minister Amit Shah will welcome it.
भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के
सिग्नेचर टावर चौक पर स्थापित की जाएगी सेवा ज्योति, प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे
विज्ञापन

नंबर गेम- 17 सितंबर से चल रहा विकसित भारत संकल्प अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा बुधवार को गुरुग्राम पहुंचेगी। महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती ग्राउंड (लेजर वैली) में सुबह नौ बजे आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद सेवा ज्योति को सिग्नेचर टावर चौक पर स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वर्चुअली जुड़ेंगे।
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से देशभर में विकसित भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। सेवा ज्योति यात्रा इसी अभियान का हिस्सा है। इसके माध्यम से राष्ट्रसेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्तूबर को गुरुग्राम पहुंचेगी।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य विकसित राष्ट्र बनाना : डॉ. अर्चना गुप्ता
प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य भारत को प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर, सक्षम और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने और टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों से जोड़ने की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल, अजय दुआ व राजन चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कार्यक्रम में बस जाने के कारण हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विकसित भारत संकल्प सभा- सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के लिए रोडवेज बसें लगाई गई हैं। इस कारण मंगलवार दोपहर से कई रूटों पर बसों का संचालन बाधित हुआ। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। हरियाणा परिवहन विभाग ने कार्यक्रम के लिए 200 से अधिक बसें मांगी हैं। इनमें करीब 80 बसें गुरुग्राम डिपो से शामिल हैं। बुधवार को भी बसों की कमी से यात्रियों को दिक्कत होगी। गुरुग्राम डिपो से रोहतक, हिसार, भिवानी, सिरसा सहित कई रूटों पर बसें चलती हैं। मंगलवार दोपहर इन रूटों पर गुरुग्राम डिपो की बसों का संचालन कम हो गया था। अन्य डिपो की बसें और निजी बसें ही यात्रियों के लिए विकल्प थीं। रोडवेज कर्मचारियों ने यात्रियों को कम संचालन की जानकारी दी।
---------------------
लोग बोले - सरकारी वाहनों का नहीं करना चाहिए प्रयोग
किसी भी रैली या कार्यक्रम के लिए सरकारी वाहनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। रोडवेज बसें नहीं मिलने के कारण काफी संख्या में यात्रियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज बसें यात्रियों की सुविधा के लिए हैं। - महावीर सिंह, झज्जर
काफी समय से रोहतक जाने वाली बस का इंतजार कर रहा हूं। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा बताया गया है कि कार्यक्रम में रोडवेज बसें भेजने के कारण रूटों पर कम संचालित हो रही हैं। सरकार को परेशानी समझनी चाहिए। - रोहित, रोहतक

---------------------------
रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बसों के संचालन संबंधी व्यवस्था की गई है। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, उस पर रोडवेज बस भेजी जा रही है। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम डिपो

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed