Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The 'Samarasta Sankalp Yatra' (Harmony Pledge Journey) will pass through 47 cities.

Gurugram News: 47 शहरों से होकर गुजरेगी समरसता संकल्प यात्रा

Sun, 22 Nov 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
The 'Samarasta Sankalp Yatra' (Harmony Pledge Journey) will pass through 47 cities.
यात्रा समानता, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी
विज्ञापन

नंबर गेम - 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष में समरसता संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा उनके समानता, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। 16 दिवसीय यह यात्रा 2,402 किलोमीटर का सफर तय कर 47 शहरों से होकर गुजरेगी।
रविवार को गुरुग्राम में आयोजित प्रेस वार्ता में कृष्ण लाल पंवार ने यात्रा का विवरण दिया। यह यात्रा 18 नवंबर शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगी। पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से शुरू होकर यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी। यात्रा का मूल उद्देश्य जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकता और भाईचारे के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अपेक्षित गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया। उनके आदर्शों को सम्मान देना आवश्यक है। नई पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन से परिचित कराना भी जरूरी है।
विज्ञापन


124 करोड़ रुपये में बनेगा धाम

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामाजिक न्याय और अंत्योदय की भावना को सशक्त कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र के उमरी में गुरु रविदास धाम के निर्माण की घोषणा की है। इस पर लगभग 124 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहां संत गुरु रविदास जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। यह पहल उनकी महान विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आयोजित होंगे कार्यक्रम

कृष्ण लाल पंवार ने हरियाणा में यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी। 25 नवंबर को यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में यात्रा का स्वागत होगा। 26 नवंबर को यह करनाल, पानीपत और सोनीपत पहुंचेगी। 28 नवंबर को फरीदाबाद और पलवल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुरुक्षेत्र के उमरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed