Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the first day, 2,42,091 children were administered the medicine.

Gurugram News: पहले दिन 2,42,091 बच्चों को पिलाई गई दवा

Sun, 22 Nov 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 2,42,091 children were administered the medicine.
पीएचसी की तरफ से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए. संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत गई। यह अभियान 24 नवंबर तक चलेगा। अभियान की शुुरुआत सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने की। अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत जिले में पांच वर्ष तक की आयु के अनुमानित 3,98,808 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के पहले दिन कुल 2,42,091 बच्चों का पोलियो पिलाई गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य का 60.71 प्रतिशत हासिल किया। इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए हर बच्चे को पोलियोरोधी दवा पिलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अभियान के दौरान अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। कोई भी बच्चा पोलियोरोधी दवा पीने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डाॅ. वीरेंद्र बसवाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले में कुल 1,613 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें 1,175 बूथों पर चार सदस्यीय तथा 313 बूथों पर दो सदस्यीय टीमें तैनात रहेंगी। इसके अतिरिक्त 155 मोबाइल टीमें और 50 ट्रांजिट टीमें भी गठित की गई हैं, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

पीएचसी की तरफ से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए. संवाद

पीएचसी की तरफ से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए. संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed