फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The role of Congress in liberating India is recorded in golden lettersThe role of Congress in liberating India is recorded in golden letters

Gurugram News: भारत देश आजाद कराने में कांग्रेस की भूमिका स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज

Sat, 16 Aug 2025 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
The role of Congress in liberating India is recorded in golden lettersThe role of Congress in liberating India is recorded in golden letters
गुरुग्राम। आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर यहां कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कृष्ण सैनी ने की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी में अपनी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष (शहरी) ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस की भूमिका ऐतिहासिक रही है। इस भूमिका को देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया गया है। वहीं, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने कहा कि देश के हित में कांग्रेस काम करते हुए देश को विकसित बनाने की ओर अग्रसर किया। जिस डिजिटल क्रांति की आज बातें हो रही हैं, असल में वह कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की देन हैं। वे ही इस क्रांति लेकर आए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह सैनी, सुनीता सहरावत, पर्ल चौधरी, सीमा पाहुजा, रामपत प्रेमी,पूजा शर्मा, सूबे सिंह यादव, अमित कोचर, श्याम लाल, बबलू प्रजापति, रेखा सैनी, सुमन देवी, सतवंती नेहरा, जसविंद्र बिसला, सुनीता, राजीव यादव, रविंद्र तिघरा, मनोज आहुजा, कुलदीप बडग़ुजर, मुकेश डागर कोच, कृष्ण वाल्मीकि, गुरिंदरजीत सिंह समेत अनेक नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed