फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The road shown on the map disappeared from the surface today.

Gurugram News: नक्शे में दिखाई गई सड़क आज धरातल से हुई गायब

Sun, 22 Mar 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
The road shown on the map disappeared from the surface today.
संवाद में लोगों ने बताई समस्या, स्ट्रीट लाइटें खराब, खस्ताहाल सड़कों से बारिश में हालात और भी हो जाती है गंभीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। आधुनिक सुख-सुविधाओं का सपना दिखाकर बेचे गए सेक्टर-103 स्थित इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क के करीब 5000 निवासी पिछले 10 वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। संवाद कार्यक्रम के दौरान निवासियों ने समस्याएं रखीं। जहां उन्होंने जर्जर सड़कों, अंधेरे में डूबी स्ट्रीट लाइटों और लावारिस कुत्तों के आतंक को अपनी सबसे बड़ी परेशानी बताया। नक्शे में दिखाई गई चौड़ी सेक्टर रोड आज भी धरातल से गायब है, जिससे ग्रामीण रास्तों के गहरे गड्ढे बारिश में हादसों को दावत दे रहे हैं।
लोगों का कहना है कि फरवरी में टेंडर होने के बावजूद मरम्मत कार्य कागजों तक सीमित है। सार्वजनिक परिवहन के अभाव और असुरक्षित माहौल के बीच, यहां के बुजुर्ग और महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग महंगे निजी ऑटो पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

--------------
सड़क से उड़ने वाली धूल से निवासियों को खतरा
यहां कभी सड़क, पानी तो कभी स्ट्रीट लाइट की समस्या का सामना करना पड़ता है। जर्जर सड़क से उड़ने वाली धूल से निवासियों में स्वास्थ्य का खतरा भी बढ़ रहा है। - अंबरीश रंजन, अध्यक्ष, इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रात के समय कई स्ट्रीट लाइट नहीं जलती हैं, जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, देर रात काम से लौटने वाली महिलाओं को भी असुरक्षित महसूस होता है। - जगमोहन, निवासी
------------
सोसाइटी में जाने तक के लिए सड़क सुविधा नहीं है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-छोटे गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन जल्दी खराब हो जाता है। वहीं, सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। - प्रभदीप सिंह, संयुक्त सचिव


-----------
सोसाइटी के निवासी करीब 10 साल से सार्वजनिक परिवहन की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या के कारण लोगों को निजी वाहन और महंगे ऑटो को सहारा लेना पड़ता है। - सौरव चौधरी, महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed