फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The road from MDI Chowk towards Sukhrali will remain closed for 25 days.

Gurugram News: एमडीआई चौक से सुखराली की ओर जाने वाले रास्ता 25 दिनों तक रहेगा बंद

Wed, 24 Jun 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The road from MDI Chowk towards Sukhrali will remain closed for 25 days.
सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते पुलिस ने जारी की मार्ग परिवर्तन संबंधी एडवाइजरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एमजी रोड स्थित एमडीआई चौक फ्लाईओवर के पास नगर निगम गुुरुग्राम द्वारा सीवर लाइन डाली जाएगी। ऐसे में एमडीआई चौक से सुखराली की ओर जाने वाला रास्ता आगामी 25 दिनों तक बंद रहेगा।
यातायात पुलिस ने एमडीआई से सुखराली की ओर जाने वाले वाहनों के मार्ग परिवर्तन संबंधी एडवाइजरी जारी की है, ताकि वाहन चालकों को अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानी न हो। एमडीआई चौक से सुखराली की ओर जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन डालने का काम होने से गुरुग्राम शहर व कटारिया चौक से सुखराली की ओर जाने वाले वाहनों को एमडीआई चौक फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की ओर जाकर वहां से इफको चौक की ओर जाकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। एमडीआई चौक फ्लाईओवर के नीचे सुखराली की ओर जाने वाले यू-टर्न को भी निर्माण कार्य के दौरान बंद रखा जाएगा। ऐसे में जो वाहन सुखराली की ओर से एमडीआई चौक फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेना चाहते हैं, उन वाहनों को सुखराली के रास्ते एमडीआई चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर का इस्तेमाल करके आगे बनी रेड लाइट से पहले यू-टर्न लेकर वापस एमडीआई का प्रयोग करके अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
एमडीआई चौक से सुखराली की ओर जाने वाला रास्ता बंद होने के चलते मार्ग परिवर्तित किया गया है। एमडीआई चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि उनको अपने गंतव्य के सही रास्ते का पता चल सके और वे बिना परेशानी परिवर्तित मार्ग से निकल सकें। -विकास वर्मा, यातायात पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article