फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The repair of the roads of the district should be completed by 30 November

30 नवंबर तक जिले की सड़कों की मरम्मत पूरी हो

Thu, 14 Oct 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The repair of the roads of the district should be completed by 30 November
गुरुग्राम। जिले की टूटी सड़कों का मामला सूबे के मुखिया मनोहर लाल तक पहुंच गया है। उन्होंने उपायुक्त को 30 नवंबर से पहले सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देेश दे दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभागों की ओर से मुख्यमंत्री को भी सड़कों की मरम्मत की गलत रिपोर्ट बताई जा रही है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जब सीएम गुरुग्राम के अधिकारियों से मुुखातिब हुए तो लोक निर्माण विभाग तथा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सड़कों की मरम्मत करने का हवाला दिया। जबकि धरातल पर कुछेक जगहों को छोड़कर कहीं भी इन विभागों की ओर से सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। जलभराव को लेकर सीएम को अंधेरे में रखा जा रहा है। प्रशासन सीएम को जलभराव की असली तस्वीर दिखाने की बजाय कुछ और भी बता रहा है।
विज्ञापन

जिला में कृषि विपणन बोर्ड की लगभग 234 किलोमीटर लंबाई की 88 सड़कें हैं। सीएम के साथ कांफ्रेंस में विभाग की ओर से दावा किया गया कि लगभग 50 किलोमीटर लंबाई की 23 सड़कों पर बड़े स्तर पर मरम्मत की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने भी अपने विभाग से संबंधित सड़कों पर मरम्मत का कार्य शुरू करने का दावा किया है। सीएम को बताया गया कि विभाग की 36.82 किलोमीटर लंबाई के स्टेट हाईवे, 20.19 किलोमीटर लंबाई की मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड़ तथा लगभग 192 किलोमीटर लंबाई की अदर डिस्ट्रिक्ट रोड़ हैं। इन सभी पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जा चुका है जिसको 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव पर दी गलत रिपोर्ट :
प्रशासन की ओर से सीएम को बताया गया कि जिला में कहीं भी जलभराव नहीं है। इसके उल्ट दर्जनों गांवों में जलभराव से आमजन परेशान है। बोहड़ा कलां गांव की मुख्य सड़क महीनों से जलमग्न है। शहर के बहरामपुर रोड का बुरा हाल है। यहां जलनिकासी के प्रबंध ही नहीं है। ऐसे कई स्थान हैं जहां जलभराव की विकराल स्थिति है।

खाद की मांग की सूचना दे उपायुक्त :
कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में खाद की मांग के बारे में उपायुक्त मुख्यालय को सूचित करें। मांग के अनुसार पूरी खाद पहुंचाई जाएगी। कृषि अधिकारियों ने सीएम को बताया कि जिला में 376 मीट्रिक टन डीएपी, 3 मीट्रिक टन एनपीके तथा 288 मीट्रिक टन एसएसपी खाद उपलब्ध है। इस अवसर पर गुरुग्राम के मंडलायुक्त राजीव रंजन, उपायुक्त डा. यश गर्ग, एसडीएम अंकिता चौधरी, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, कृषि विपणन बोर्ड की क्षेत्रीय प्रशासक मीतु धनखड़, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मोनिका मलिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप सिंह वधावन व पुनीत भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed