फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The reign of darkness, the onset of crime.

Gurugram News: अंधेरे का राज, अपराध का आगाज

Sat, 05 Sep 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The reign of darkness, the onset of crime.
सेक्टर 102/102ए की सड़कों पर छा जाता है अंधेरा। निवासी
सेक्टर-102/102ए में तीन दिन से बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें, चौराहे पर हाईमास्ट पोल भी नहीं
विज्ञापन

नंबर गेम- 10 हजार लोग प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-102/102ए में शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही है। चौराहे से लेकर सड़कों तक अंधेरा पसरा रहता है। इससे वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी रहती है।

लोगों के अनुसार, पिछले करीब तीन दिन से स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं, जिससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित हैं। वहीं, सड़क पर करीब 10-15 स्ट्रीट लाइट पोल पिछले तीन साल से गायब हैं। सेक्टर-102 और 75 मीटर रोड के चौराहे के पास निजी स्कूल के सामने लगा हाई मास्ट पोल भी कई महीनों से गायब है। इससे चौराहे पर भी अंधेरा रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों के अनुसार, एचएसवीपी, जीएमडीए और डीएचबीवीएन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-102 स्थित इमार इंपीरियल गार्डन्स के उपाध्यक्ष सुनील सरीन ने बताया कि स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से सड़क पर अंधेरा होता है। इससे इलाके में असामाजिक तत्व का डर भी बनता है। वहीं, सेक्टर-102 स्थित अडानी ऑयस्टर सोसाइटी के निवासी गुरसिमरन ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है। विभागों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जल्द समस्या का समाधान करें।

-----------------------
खेड़की दौला से रामपुरा तक सड़कों पर छाया अंधेरा
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल से रामपुरा तक कई जगह स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकोहपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क और सेक्टर-77, 78 व 79 को जोड़ने वाली सड़क पर भी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात के समय इन सड़कों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले सात-आठ महीने से यह समस्या बनी हुई है। कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed