फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The rain of trouble ... people struggling with waterlogging and jam

Gurugram News: आफत की बरसात ...जलभराव और जाम से जूझे लोग

Sat, 19 Aug 2023 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
The rain of trouble ... people struggling with waterlogging and jam
फोटो -
विज्ञापन





दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों का लगा लंबा जाम
कई इलाकों में घुटनों से ऊपर का जलभराव होने से लोग हलकान
गुरुगाम में 62 एमएम बारिश दर्ज की गई
दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग







अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में शनिवार को अल सुबह हुई दो घंटे तक झमाझम बरसात लोगों के लिए आफत बनकर आई। बरसात से शहर की कई सोसाइटियों, कालोनियों और मोहल्लों में जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग पर भी जलभराव होने से लंबा जाम लग गया। इस बरसात के कारण शहर में बिजली के लोकल फाल्ट भी हुए। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुगाम में 62 एमएम बारिश दर्ज की गई।
प्रशासन की ओर से मोटी रकम खर्च करने के बाद भी नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे पानी में डूब गया। इससे दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों वाहन चालकों को यहां जाम में फंसा रहना पड़ा। हाईवे के दोनों तरफ की लेन और सर्विस लेन पर हुए जलभराव में कई बस, ट्रक और कारें बीच पानी में ही बंद हो गई। जिनको खाली कराने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ जगहों पर तो लोग अपनी कार की छत पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन

----



सुबह पांच बजे शुरू हुई बारिश

शनिवार सुबह करीब पांच बजे बादलों की गरज के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद करीब साढे छह बजे तक लगातार बारिश होती रही। हालांकि नए शहर की तरफ बारिश तेज नहीं हुई। पुराने गुरुग्राम के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया। पानी निकासी के अधूरे इंतजाम होने के कारण पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सुबह 11 बजे तक पानी की निकासी नहीं हुई। इस कारण स्कूल व नौकरीपेशा को जाने वाले लोगों को जाम से जलभराव से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

बारिश के कारण नरसिंहपुर के पास जलभराव हो गया। नरसिंहपुर का पानी हाईवे तक नहीं पहुंचे इसके लिए एनएचएआई की तरफ से हाईवे पर चार फीट ऊंची दीवार तक बनाई गई है। यह दीवार भी हाईवे को जलभराव से नहीं बचा सकी। यहां सर्विस लाइन में पानी भरने से कई कारें पानी में डूबने से बीच में ही बंद हो गई। एक ट्रक और सवारियों से भरी निजी बस भी ज्यादा पानी के बीच जाकर बंद हो गईं। पानी में बंद हुए वाहनों में सवार लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। हाईवे पर जलभराव के कारण करीब तीन घंटे तक वाहन चालक रेंग-रेंग कर जयपुर की तरफ निकलते रहे। घर से निकलते ही लोग ट्रैफिक जाम में फंस गए।
----



पंप के भरोसे है नरसिंहपुर की पानी की निकासी

नरसिंहपुर में लगभग तीन फुट तक जलभराव हुआ। यहां की जलनिकासी सिर्फ पंपों के भरोसे है। प्रशासन द्वारा जलनिकासी का और कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया गया है। तेज बारिश से यहां पंपों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजीव चौक के समीप भी वर्षा का पानी भर गया। खेड़की दौला टोल प्लाजा से आगे मानेसर की तरफ वाटिका चौक फ्लाईओवर के समीप और रामपुरा फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर वर्षा का पानी भर गया। मानेसर में आईएमटी चौक पर जलभराव होने से ट्रैफिक जाम लगने से लोग परेशान हुए। इसके अलावा नए और पुराने गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में जलभराव होने से आफत आ गई।
----



यहां हुआ जलभराव

शहर में बसई रोड, सेक्टर-9, 9ए, सेक्टर-10 और 10ए सहित पुराने और नए गुरुग्राम की सड़कों पर जलभराव होने से वाहन ट्रैफिक जाम में रेंगते रहे। बसई में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। बसई में फ्लाईओवर और द्वारका एक्सप्रेस वे के समीप सड़क पानी में डूब गई। कई आटो रिक्शा और मोटरसाइकिलें पानी के कारण बंद हो गई। सड़क टूटी होने के कारण यह समस्या दोगुना हो गई। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर, शीतल माता रोड, ओल्ड दिल्ली रोड़, डूंडाहेड़ा, सुखराली, उद्योग विहार, इफको चौक, सेक्टर-14, सेक्टर-15 पार्ट वन और टू, सेक्टर-31, 39, पटौदी रोड, उमंग भारद्वाज चौक से हीरो होंडा चौक, पेस सिटी सेक्टर-34 और सेक्टर-37 में जलभराव से स्थिति बिगड़ गई।


कहां कितनी वर्षा हुई (एमएम में)

गुरुग्राम - 62

कादीपुर- 76

हरसरू - 76

बादशाहपुर- 15

सोहना - 2

मानेसर- 50

वजीराबाद - 45
----

वर्जन
जिन जगहों पर जलभराव हुआ है निगम की टीमों ने जल निकासी करा दी है। जलभराव से निपटने के लिए वार्ड अनुसार निजी एजेंसियों को मशीनरी तैनात करने के टेंडर जारी किए हुए हैं। आगे जलभराव न हो इसके लिए जल्द निर्माण कार्य की समीक्षा की जाएगी। -

पीसी मीणा, निगमायुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed