{"_id":"68c18ac5d25e8e3719046313","slug":"the-rain-has-stopped-but-there-is-no-trouble-waterlogging-still-remains-in-the-school-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66926-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश थमी पर मुसीबत नहीं, स्कूल में अब तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश थमी पर मुसीबत नहीं, स्कूल में अब तक जलभराव
विज्ञापन
बुढ़ेड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर मंडरा रहा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
बुढ़ेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बारिश का पानी भरने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद से ही स्कूल प्रांगण व शौचालय में अब तक पानी भरा है। स्कूल परिसर और स्कूल के शौचालय में पानी भरने की वजह से शिक्षकों और विद्यार्थियों पर गंभीर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा। हाल ही में स्कूल के अध्यापकों ने इस समस्या को लेकर स्कूल प्रिंसिपल को भी पत्र लिखा था लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पानी भरे रहने से बच्चों व अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ओर बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
वर्जन
पानी भरने की वजह से क्लास तक जाना मुश्किल हो जाता है। जूते-चप्पल गीले हो जाते हैं और हम समय पर क्लास नहीं पहुंच पाते हैं। - प्रशांत
शौचालयों में पानी भरा है, जिसकी वजह से हमें बहुत परेशानी होती है। बीमार पड़ने का डर हर समय बना रहता है। -रिहान
स्कूल में पानी भरे होने से पढ़ाई में ध्यान नहीं लग पाता। हमें डर लगता है कि कहीं मच्छरों से कोई बीमारी न हो जाए। -प्रभात