फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The purpose of technology is to make human life pleasant and simple: Vice Chancellor

प्रौद्योगिकी का उद्देश्य मानव जीवन को सुखद और सरल बनाना : कुलगुरु

Mon, 11 May 2026 05:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
The purpose of technology is to make human life pleasant and simple: Vice Chancellor
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी) के सहयोग से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं सतत ऊर्जा रही। कार्यक्रम में तकनीकी विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लेकर तकनीक के बदलते स्वरूप और उसके सामाजिक प्रभावों पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी का वास्तविक उद्देश्य मानव जीवन को अधिक सुखद और सरल बनाना है। कुलगुरु ने विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सहित नई ढांचागत परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और बीपी के प्रबंध निदेशक कपिल सिंघल ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फेज चेंज मटेरियल जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इलेक्ट्रिक बसों, यात्री वाहनों और कोल्ड-चेन परिवहन में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed