फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Public Works Department bulldozed an illegal boundary wall in Sohna.

Gurugram News: सोहना में लोकनिर्माण विभाग ने अवैध चहारदीवारी पर चलाया बुलडोजर

Tue, 09 Jun 2026 05:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
The Public Works Department bulldozed an illegal boundary wall in Sohna.
सोहना-ढाणी मार्ग पर करीब 2 एकड़ में भूमाफिया ने बना दी थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना लोकनिर्माण विभाग ने अवैध रूप से बनाई गई चहारदीवारी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। चहारदीवारी को भूमाफिया ने सोहना-ढाणी मार्ग पर कदीमी रास्ते पर कब्जा करके बना दिया था। ये करीब 2 एकड़ में बनाई गई थी। मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग ने सोहना ढाणी मार्ग पर बनाई गई रेडीमेड चहारदीवारी को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त करा दिया है। उक्त चहारदीवारी को गत दिनों भूमाफिया ने बेखौफ होकर निर्मित करा दिया था। टीम का नेतृत्व विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार कर रहे थे।

विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद चहारदीवारी को हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया है। उक्त चहारदीवारी करीब दो एकड़ भूमि में बनाई गई थी। गांव के रास्ते पर अवैध रूप से रेडीमेड चहारदीवारी बनाने को लेकर 9 गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सोहना एसडीएम अखिलेश यादव को लिखित शिकायत सौंपी थी। विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार बताते हैं कि भूमि का रकबा करीब 2 एकड़ है। जिस पर अवैध चहारदीवारी का निर्माण किया हुआ था, जिसको पूर्ण रूप से ध्वस्त करके भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। इस अवसर पर जेई दिवेश के अलावा विभाग के कर्मचारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed