फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The problem of waterlogging in Tau Devi Lal Stadium will be solved.

Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जलभराव की समस्या होगी दूर

Sun, 05 Oct 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in Tau Devi Lal Stadium will be solved.
जीएमडीए जल्द नाले के निर्माण का कार्य शुरू कराएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जलभराव के लिए ड्रेनेज कार्य जल्द शुरू कराएगा। इस कार्य पर करीब 5.93 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) 45 एकड़ में बना हुआ है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बरसाती पानी निकासी का बेहतर इंतजाम नहीं है। ऐसे में बारिश के दिनों में कॉम्प्लेक्स में पानी जमा हो जाता है और खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं। जीएमडीए जलभराव का स्थायी समाधान कराने जा रहा है।
विज्ञापन

योजना के अनुसार, मेन रोड 32/38 स्टेडियम गेट से सोहना रोड गेट तक आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए ने टेंडर जारी किया था और नौ एजेंसियों ने आवेदन किया था। इस कार्य को एक एजेंसी को सौंप दिया गया है। बारिश के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब जीएमडीए कार्य शुरू कराने जा रहा है। कार्य को 10 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। बारिश में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पानी जमा हो गया है। ड्रेनेज बनने से समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा के अनुसार ड्रेनेज पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। ड्रेन के निर्माण से स्टेडियम में जलभराव की समस्या दूर होगी। बता दें कि जीएमडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंग, गोल्फ कोर्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, शूटिंग रेंज व अन्य के लिए नए सिरे से कार्य कराने की योजना रखता है। इस पर 634.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed