फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The police took the shooters to Bandhwari to recover their weapons.

Gurugram News: शूटरों को हथियार बरामदगी के लिए बंधवाड़ी लेकर गई थी पुलिस

Tue, 12 May 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The police took the shooters to Bandhwari to recover their weapons.
चार दिन के रिमांड पर लेकर आरोपियों से की जा रही थी पूछताछ
विज्ञापन

परिवार वालों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गैंगस्टर दीपक नांदल के इशारे पर 2 मई की रात करीब 11 बजे सेक्टर-45 स्थित सौरभ यादव पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। रिमांड के दौरान हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपियों गुरशेर सिंह उर्फ शेरा व जसपाल उर्फ बबल को बंधवाड़ी गांव के पास लेकर गई थी। जैसे ही आरोपियों ने तीन ग्लॉक पिस्टल बरामद की, उन्होंने पुलिस को सौंपने की बजाय फायरिंग शुरू कर दी। दोनों शूटरों ने करीब 8 से 10 राउंड फायर किए।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में चार राउंड फायर किए, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, सिपाही नवीन कुमार भी घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गुरशेर सिंह उर्फ शेरा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बदमाश जसपाल उर्फ बबल और सिपाही नवीन कुमार अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मृतक गुरशेर सिंह उर्फ शेरा के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। फॉरेंसिक, सीन ऑफ क्राइम और अपराध शाखा की टीमें मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है, उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के शूटर थे दोनों
गायक राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ यादव के घर पर फायरिंग के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करके जिम्मेदारी ली थी। दोनों आरोपी दीपक नांदल गैंग से जुड़े थे। अपराध शाखा सेक्टर-40, 39 व 17 की टीमों ने दोनों को पंजाब के तरन तारन से 8 मई की रात को गिरफ्तार किया गया था। गुरशेर सिंह उर्फ शेरा पर हत्या का प्रयास करने के तहत एक मामला गुुरुग्राम में और हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला पंजाब में दर्ज है। वहीं, आरोपी जसपाल उर्फ बबल पर हत्या का प्रयास संबंधी एक मामला गुरुग्राम में और मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले पंजाब में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेकी करने वाले चार आरोपी भी हुए थे गिरफ्तार
सौरभ यादव पर फायरिंग मामले में रोहतक के बखेता गांव निवासी अशोक उर्फ पहलवान, सोनीपत के कथूरा गांव निवासी सुमित, रोहतक के चीड़ी गांव निवासी मनोज काबर और सोनीपत के गढ़ शाहजहांपुर गांव निवासी विक्की को गिरफ्तार किया था। इन चारों आरोपियों ने फायरिंग से पहले सौरभ यादव की रेकी की थी और शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद ही गोलियां चलाने वाले दोनों शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। चाराें आरोपियों अशोक उर्फ पहलवान, सुमित, मनोज काबर और विक्की का रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा जा चुका है।



मृतक गुरशेर सिंह उर्फ शेरा के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। फायरिंग मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed