{"_id":"68a76d1f0aba10b01709e86c","slug":"the-police-recovered-the-car-and-jewellery-used-in-the-robbery-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65251-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डकैती में इस्तेमाल गाड़ी और आभूषण पुलिस ने किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डकैती में इस्तेमाल गाड़ी और आभूषण पुलिस ने किए बरामद
विज्ञापन
मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती के मामले में आरोपियों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती के मामले में पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुछ सोना और डकैती में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को बरामद किया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि डकैती में शामिल बोलेरो गाड़ी की खरीद कुछ समय पहले ही की गई थी। इसे गोहाना के खंदराई गांव के निवासी से खरीदा गया था, लेकिन आरटीओ में नाम परिवर्तन नहीं किया गया। जिस व्यक्ति के नाम पर यह गाड़ी है, उसने कई बार नाम परिवर्तन के लिए कहा था, लेकिन बोलेरो गाड़ी के खरीदार ने इसे टाल दिया। डकैती में इस्तेमाल होने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती के मामले में सोनीपत जिले के गोहाना स्थित बुसाना गांव निवासी सन्नी उर्फ सुनील (20 वर्ष), सोनीपत के बरोदा स्थित सिवानखा गांव निवासी मोहन उर्फ मोना (22 वर्ष) और करनाल जिले के घरोंडा स्थित फुरलक गांव निवासी राहुल उर्फ बहरा (21 वर्ष) जोकि वर्तमान में गोहाना के खंदराई गांव में रहने वाले को रिमांड पर लिया हुआ है। डकैती करने की वारदात में 11 युवकों के शामिल होने बात सामने आई है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों की निशानदेही पर कुछ सोना बरामद किया है। आरोपियों से नकदी व सोने और उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।