फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The picture of Ghamdoj and Jamalpur village will change

घामडोज और जमालपुर गांव की बदलेगी तस्वीर

Fri, 08 Oct 2021 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
The picture of Ghamdoj and Jamalpur village will change
गुरुग्राम। सोहना खंड के गांव घामडोज और पटौदी के जमालपुर गांव की तस्वीर आने वाले दिनों में एकदम बदली-बदली नजर आएगी। दोनों गांवों का चयन सांसद आदर्श गांवों के रूप में किया गया है। प्रशासन ने इन गांवों में समस्याएं चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण भी गांवों की समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, बशर्ते की वह व्यक्तिगत न होकर सार्वजनिक हो। इस बीच प्रशासन की ओर से बरसाती पानी निकासी, ड्रेनेज सिस्टम का अभाव, साफ-सफाई जैसी कुछ बड़ी समस्याएं चिन्हित भी कर ली गई हैं। अब अधिकारी मौके पर जाकर इनका निरीक्षण करेंगे और अपनी रिपोर्ट उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को सौंपेंगे। इस बाबत शुक्रवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक भी हुई है। जिसमें उपायुक्त ने सभी विकास एजेंसियों को दोनों गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि घामडोज गांव को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह तथा जमालपुर को राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने गोद लिया है। बैठक में जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अन्नु श्योकंद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मोनिका मलिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुनैना, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रहलाद रॉय गोदारा, नवीं एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग से परियोजना अधिकारी रामेश्वर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed