फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The person who got into a scuffle with a home guard who was controlling traffic was arrested

Gurugram News: यातायात संचालित कर रहे होमगार्ड के हाथ हाथापाई करने वाला गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
The person who got into a scuffle with a home guard who was controlling traffic was arrested
गुरुग्राम। पालम विहार थाने की पुलिस ने यातायात को संचालित कर रहे होमगार्ड के हाथापाई करने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक बरामद की है और बुधवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान सोनीपत के जागसी गांव निवासी विनोद (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-110 स्थित निहाल कॉलोनी में रहता है। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह एमजी टावर में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। मंगलवार की सुबह करीब 9:15 बजे सरहोल गांव की तरफ वाला यातायात रोका हुआ था और वह रोके हुए यातायात के दौरान बाइक पर सवार होकर रोड पार कर रहा था। इस दौरान वहां पर तैनात होमगार्ड ने विनोद को रोक लिया। दोनों बीच हुई बहसबाजी में विनोद ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित होमगार्ड की शिकायत पर पुलिस ने पालम विहार थाने में मारपीट करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed