फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The performance of the players of the district is very poor

जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब

Sun, 29 Aug 2021 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
The performance of the players of the district is very poor
गुरुग्राम। खेलो हरियाणा के तहत राज्य स्तरीय चार खेल प्रतियोगिताओं तीरंदाजी, तैराकी, हैंडबॉल और कबड्डी की मेजबानी की। मेजबानी के बावजूद गुरुग्राम की टीमें व खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। चारों खेल प्रतियोगिताओं में से तीरंदाजी में गुरुग्राम की एकमात्र खिलाड़ी दीपशिखा ने रजत पदक जीता है। वहीं दूसरे जिलों में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खेलने गए गुरुग्राम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास नहीं रहा। ताऊ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-38 में खेली गई तीरंदाजी प्रतियोगिता के महिला रिकवर राउंड में हिसार की तिशा पुनिया ने स्वर्ण, गुरुग्राम की दीपशिखा ने रजत एवं चरखी दादरी की जानवी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

महिला कंपाउंड वर्ग में हिसार की शालू ने स्वर्ण पदक, रोहतक की रिया ने रजत पदक एवं फरीदाबाद की डोली ने कांस्य पदक जीता। रिकवर पुरुष वर्ग में हिसार के महेंद्र ने स्वर्ण पदक, झज्जर के राहुल ने रजत पदक एवं रोहतक के पारस ने कांस्य पदक जीता। कंपाउंड राउंड के तहत पुरुष वर्ग में भिवानी के विशाल ने स्वर्ण पदक, कैथल के गुरुचरण सिंह ने रजत पदक एवं रोहतक के यश ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

तैराकी प्रतियोगिता के परिणाम
जिमखाना क्लब सेक्टर-29 में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में 400 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में पलवल के समृद्ध ने स्वर्ण पदक, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में पलवल के भोलेनेंद्र ने स्वर्ण पदक, पंचकूला के ध्रुव ने रजत पदक एवं झज्जर के दर्शन ने कांस्य पदक, 200 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में पलवल के समृद्ध ने स्वर्ण पदक, फरीदाबाद के केशव ने रजत पदक एवं झज्जर के सागर ने कांस्य पदक, 100 मीटर बटरफ्लाई में पलवल के आलोक ने स्वर्ण पदक, जींद के अजय ने रजत पदक एवं जींद के विवेक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम
हैंडबॉल प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में हिसार की टीम ने स्वर्ण पदक, झज्जर की टीम ने रजत पदक एवं भिवानी की टीम ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग हिसार की टीम ने स्वर्ण पदक, जींद की टीम ने रजत पदक एवं चरखी दादरी की टीम ने कांस्य पदक जीता। वहीं नेहरू स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में करनाल ने स्वर्ण पदक, हिसार ने रजत पदक और भिवानी व चरखी दादरी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। लड़कों के वर्ग में सोनीपत ने स्वर्ण पदक, पानीपत ने रजत पदक और रोहतक व फरीदाबाद ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed