फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The patient did not get a bed for five days

पांच दिन से मरीज को नहीं मिला बेड

Fri, 14 May 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The patient did not get a bed for five days
गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम की उच्च चिकित्सकीय सुविधा से रूप में पहचान होने के बावजूद मरीजों का बुरा हाल है। अब यहां स्वास्थ्य सुविधा के मामले में स्थिति उल्टी नजर आ रही है। स्थिति यह है कि सिविल अस्पताल में एक मरीज को पांच दिन से बेड ही नहीं मिला है, ऐसे में वह इमरजेंसी के बाहर स्लैब पर लेटकर ही अपना इलाज करा रहा है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के दौर में अस्पतालों में मरीजों को इलाज के साथ-साथ बेड नसीब नहीं हो रहे हैं। मरीज कई दिनों तक इमरजेंसी के बाहर जमीन, स्लैब, व्हीलचेयर पर लिटाकर ऑक्सीजन ले रहे हैं। शुक्रवार को भी सिविल अस्पताल में यहीं हाल रहा। बसई रोड निवासी प्रवेश कुमार पांच दिनों से स्लैब पर लेटकर ऑक्सीजन लेने को मजबूर दिखे। वहीं साथ में आए तीमारदार भी छोटी सी पत्थर की स्लैब पर बैठे रहते हैं। यह हालत सिविल अस्पताल में एक दिन से नहीं है। बल्कि यह स्थिति कोरोना मरीजों के साथ पिछले काफी समय से बनी हुई है। तीमारदार एंबुलेंस न मिलने पर ऑटो और निजी वाहनों में ही मरीज को लेकर अस्पताल में पहुंचते है।
विज्ञापन

डॉक्टर और स्टाफ नहीं लेते सुध
मरीजों का कहना है कि उनको इमरजेंसी के बाहर लिटाने के बाद डॉक्टर और स्टाफ हालचाल भी नहीं पूछते हैं, जबकि तीमारदार हमेशा इमरजेंसी में जाकर डॉक्टरों से मरीज की जांच करने की विनती करते है। वहीं डॉक्टर अन्य मरीजों को देखने का हवाला देकर कई घंटे इंतजार के बाद मरीज को देखते है। वहीं, कई बार तो तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच कहासुनी तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed