फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The path of the children to the temple of education has become difficult.

Gurugram News: शिक्षा के मंदिर तक मुश्किल हुई नौनिहालों की डगर

Thu, 16 Oct 2025 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 16 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The path of the children to the temple of education has become difficult.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानोता के तहत आने वाले गांव नंगला जमालगढ़ (रूपाहेड़ी) में जलभराव की समस्या से लोग बेहाल हैं। गांव की मुख्य फिरनी सड़क पर बिना बारिश के भी पानी भरा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। स्कूल के मुख्य द्वार के सामने हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे बच्चों को रोजाना कीचड़ और बदबू के बीच होकर स्कूल जाना पड़ता है। यह समस्या पिछले चार से पांच वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने अब तक सुध नहीं ली। पंचायत विभाग लापरवाह बना हुआ है।
ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग सिर्फ स्कूल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांव का मुख्य रास्ता है। इसके बावजूद विभाग ने अब तक न तो नालियां बनवाईं और न ही जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि लोगों को रोजाना 6 किलोमीटर का चक्कर काटकर निकलना पड़ता है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग गंदे पानी में फिसलकर गिर भी चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हैं कि बिना बारिश के भी यहां जलभराव रहता है।
विज्ञापन


समस्या को लेकर ग्रामीण पहले कई बार जन संवाद और सीएम विंडो की मार्फत शिकायत की चुके हैं लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों को आरोप है कि स्थानीय प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। उनकी शिकायतों को पंचायत विभाग फर्जी रिपोर्ट तैयार कर बंद कर देता है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले बरसात के दौरान गांव से निकलने वाला पानी स्कूल प्रागंण में भर जाता था, मिट्टी डालने के बाद भी पानी रास्ते में ही भरा रहता है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। समस्या को लेकर पिनगवां के बीडीपीओ सुरजीत सिंह से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed