फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The pace of census work slowed down, the administration increased strictness

Gurugram News: जनगणना कार्य की रफ्तार धीमी, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

Mon, 11 May 2026 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The pace of census work slowed down, the administration increased strictness
गुरुग्राम। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में चल रहे कार्य की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम में अब तक केवल 22.2 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है, जिसके चलते प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्ती बढ़ा दी है। जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और वेब मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत कर्मचारियों को घर-घर जाकर जानकारी जुटानी होती है और उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होता है। हालांकि, जिले में कई जगहों पर काम तय समय के अनुसार पूरा नहीं हो पा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और लंबित कार्य जल्द पूरा किया जाए। वहीं, ड्यूटी से बचने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक निगरानी बढ़ा दी गई है और संबंधित विभागों से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है ताकि जनगणना कार्य समय पर पूरा किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed