फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The organization will have to be strengthened further at the booth level: Phanindranath Sharma

संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करना होगा : फणीन्द्रनाथ शर्मा

Sat, 26 Apr 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The organization will have to be strengthened further at the booth level: Phanindranath Sharma
भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुई संगठनात्मक बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता एवं संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा गुरुकमल में शुक्रवार को तैयार की गई। बैठक में संगठन को बूथ लेवल तक और अधिक मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि गठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की नींव होते हैं और उनके ही दम पर पार्टी अपना बेहतर प्रदर्शन करती है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम है। हर बूथ पर स्थानीय लोगों को साथ लेकर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनें। 28 अप्रैल को बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आंबेडकर की गोष्ठी पार्टी कार्यालय गुरुकमल में 12 बजे होगी और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ होंगे। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों से मंडलों में संयोजक बनाने के भी दिशा निर्देश दिए। संगठन मंत्री शर्मा ने कहा कि हम सभी भाजपा के अनुशासित एवं संगठित दल के कार्यकर्ता हैं, संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed