फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The number of patients at health centers increased after Holi.

Gurugram News: होली के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ी मरीजों की संख्या

Fri, 06 Mar 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The number of patients at health centers increased after Holi.
बदलते मौसम और त्योहार के दौरान खान-पान में बदलाव से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। होली के त्योहार के बाद मानेसर इलाके के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बदलते मौसम और त्योहार के दौरान खान-पान में बदलाव के कारण लोगों में सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।



मानेसर के नखडोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र, कासन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मानेसर यूपीएचसी में मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को मानेसर यूपीएचसी केंद्र पर करीब 123 मरीज जांच कराने पहुंचे। इनमें लगभग 30 बच्चे भी शामिल थे। वहीं कासन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी करीब 90 मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं से परेशान हैं। बच्चों में ये लक्षण ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन




स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संदीप गुप्ता, प्रवीन और डॉ तरून चोपड़ा ने बताया कि होली के त्योहार के दौरान लोग रंग खेलने के साथ ठंडे पेय पदार्थ और मीठी चीजें ज्यादा खाते हैं। इसके अलावा मौसम भी इन दिनों तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड रहती है, जबकि दिन में गर्मी बढ़ने लगती है। इस वजह से लोगों को सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। ठंडी चीजों के सेवन से बचे और साफ-सफाई का ध्यान रखें और अगर बुखार, खांसी या गले में खराश की समस्या हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed