{"_id":"60a6a3f88ebc3e64720f50c7","slug":"the-number-of-investigations-started-to-decrease-as-the-recovery-rate-increased-gurgaon-news-noi582873374","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी रेट बढ़ने के साथ ही घटने लगी जांच की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकवरी रेट बढ़ने के साथ ही घटने लगी जांच की संख्या
विज्ञापन
गुरुग्राम। संक्रमण का प्रकोप कम होने व मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने के साथ ही जांच को लेकर ढिलाई भी की जाने लगी है। स्थिति यह है कि मई के शुरुआती 10 दिनों में रोजाना औसतन 12547 लोगों की कोरोना जांच की जा रही थी लेकिन अगले 10 दिनों में रोजाना होने वाली जांच की संख्या कम होकर 9725 (औसत) रह गई। ऐसे में आशंका है कि जांच को लेकर यह लापरवाही कहीं फिर से न भारी पड़ जाए।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 30 अप्रैल के बीच 10 दिनों में रोजाना औसतन 11436 जांच के हिसाब से कुल 1 लाख 14 हजार 369 लोगों की जांच की गई। वहीं, मई के शुरुआती 10 दिनों में रोजाना 12547 जांच के हिसाब से कुल 1 लाख 25 हजार 470 लोगों से जांच के लिए नमूने लिए गए। इसके बाद संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार आया और रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आने लगी।
नतीजा यह हुआ कि स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच को लेकर ढिलाई बरती। मई के शुरुआती 10 दिनों में जहां रोजाना औसतन 12547 लोगों की कोविड जांच की जा रही थी, वहीं 10 मई के बाद यह आंकड़ा कम होकर 9725 पर आ गया। वहीं, कुल जांच का आंकड़ा 97255 पर आ गया। संक्रमण की दर जैसे-जैसे कम हो रही है, वैसे-वैसे ही जांच की संख्या भी घटती जा रही है। ऐसे में संक्रमण की रोकथाम के लिहाज से स्वास्थ्य विभाग का यह रवैया कहीं भारी न पड़ जाए। खासकर उस स्थिति में जब विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरीके से बढ़ा जांच का आंकड़ा
20 अप्रैल 1105617
30 अप्रैल 1219986
10 मई 1345456
20 मई 1442712
पिछले 5 दिन के दौरान रोजाना इतनों की हुई जांच
20 मई 9309
19 मई 8291
18 मई 7661
17 मई 9590
16 मई 8636