फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The number of children in government schools will increase in the new academic session

नए शैक्षणिक सत्र में मॉडल संस्कृति स्कूलों में बढ़ेगी बच्चों की संख्या

Mon, 19 Apr 2021 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
The number of children in government schools will increase in the new academic session
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने हरियाणा के सभी जिले में कई सरकारी स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में बदला है, जिनमें नए शैैक्षणिक सत्र सेे अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं की शुरुआत की जाएगी। फिलहाल, कोरोना संक्रमण के कारण आगामी 30 अप्रैल तक स्कूलों को बंद किया गया है। ऐसेे में मई माह में स्कूल खुलते हैं तो मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि वर्तमान में निजी स्कूलों की मनमानी के कारण अभिभावक परेशान हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम सेे पढ़ाई होने और फीस कम होने के कारण लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों से हटाकर मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला कराने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते शैक्षणिक सत्र में कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन पढ़ाई ही बच्चों ने की थी। लेकिन निजी स्कूलों द्वारा बच्चों की पूरे साल की फीस मांगी जा रही है। इसमें ट्यूशन फीस के साथ ही वार्षिक शुुल्क भी जोड़े गए हैं। ऐेसे में कई निजी स्कूलों में पढ़नेे वाले बच्चों के अभिभावक प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। ऐेसे में हरियाणा के सभी जिलों में मॉडल संस्कृति स्कूल खुलने के बाद अभिभावकों के समक्ष एक विकल्प हैै कि वे निजी स्कूलों की बजाय मॉडल संस्कृति स्कूलों में अपना दाखिला करवा सकें।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अभिभावक अपनेे बच्चों के दाखिलेे सरकारी स्कूलों में करवाएं। वहीं, शिक्षकों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वालों की हरसंभव मदद करके उनके दाखिले कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमलता यादव, जिला मौैलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed