{"_id":"69e61739744a49d5db0e1248","slug":"the-nomination-process-for-the-panchayat-by-elections-begins-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85457-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पंचायत उपचुनाव के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पंचायत उपचुनाव के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अप्रैल अंतिम तिथि, 10 मई को सुबह आठ बजे से शाम 06 बजे के बीच होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिले की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी जोकि 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में संबंधित ग्राम पंचायत में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में आगामी पंचायत उपचुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना व परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के उपरांत जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं वे 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।