Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The new MD of GMRL may soon visit Gurugram.

Gurugram News: जीएमआरएल के नए एमडी जल्द कर सकते हैं गुरुग्राम का दौरा

Mon, 09 Nov 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
The new MD of GMRL may soon visit Gurugram.
अजय कुमार को बनाया गया है गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड का नया एमडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) अजय कुमार जल्द ही गुरुग्राम का दौरा कर सकते हैं। उनके पदभार संभालने के बाद मेट्रो परियोजना से जुड़े लंबित कार्यों को गति मिलने और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उनके प्रस्तावित दौरे के दौरान मेट्रो निर्माण कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा की जा सकती है।
जीएमआरएल के सामने फिलहाल दूसरे चरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। इनमें परियोजना के विभिन्न हिस्सों के टेंडर जारी करना, डिपो निर्माण से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाना और मेट्रो कोच खरीदने की प्रक्रिया को सिरे चढ़ाना शामिल है। सरकार ने पहले मुकुल कुमार को जीएमआरएल का एमडी नियुक्त किया था। अब हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) के साथ जीएमआरएल के एमडी की जिम्मेदारी अजय कुमार को सौंपी गई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे चुका है। जीएमआरएल ने एमडी बनने की जानकारी पोर्टल पर अब अपडेट कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में जीएमआरएल की ओर से मेट्रो निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक किया जाना है और टेंडर जारी किया जा चुका है। इसके अलावा डिपो समेत अन्य कार्याें को सिरे चढ़ाया जाना है। वहीं, एचएमआरटीसी की ओर से रेलवे स्टेशन से भोंडसी और सेक्टर-55 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed