फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The municipal administration started cleaning the drains, removing accumulated mud and debris.

Gurugram News: नगर पालिका प्रशासन ने शुरू की नालों की सफाई, जमा मिट्टी और मलबा हटाया जा रहा

Tue, 14 Jul 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
The municipal administration started cleaning the drains, removing accumulated mud and debris.
सफाई कार्यवाही से प्रभावित हुआ दुकानदारों का काम, जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिका की ओर से शहर के प्रमुख नालों और नालियों की सफाई कराई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान पानी का निकास सुचारु रूप से हो सके और सड़कों पर जलभराव की स्थिति न बने। इसके साथ ही सड़कों के किनारे बनी दुकानों के सामने वर्षों से जमा मिट्टी और मलबे को भी हटाने का काम किया जा रहा है।
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर नालों के ऊपर मिट्टी जमा होने से बरसात का पानी सडक पर भर जाता है, जो सड़क के साथ बने नालो में नही जा पाता। इससे थोड़ी सी बारिश में भी सड़कें जलमग्न हो जाती थीं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। दुकानदारों का आरोप है कि सफाई के नाम पर उनकी दुकानों के सामने गहरे गड्ढे बना दिए गए हैं। आरोप है कि बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भरने की आशंका बनी हुई है, जिससे ग्राहकों का दुकान तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है और व्यापार पर असर पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी हटाने के बाद बने गड्ढों के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर सड़क संकरी दिखाई दे रही है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। व्यापारियों के अनुसार सोमवार रात जमालगढ़ रोड पर काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर को जलभराव से बचाने के लिए यह अभियान आवश्यक है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सप्ताह भर के अंदर सफाई कार्य पूरा होने के बाद सभी स्थानों को व्यवस्थित किया जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
- नगर पालिका ने सफाई के नाम पर हमारी दुकानों के सामने मिट्टी तो हटा दी, लेकिन गहरे गड्ढे छोड़ दिए हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाएगा, जिससे ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होगी और व्यापार प्रभावित होगा। - महेश
--------
शहर को जलभराव से बचाने के लिए सफाई जरूरी है, लेकिन काम योजनाबद्ध तरीके से होना चाहिए। सड़क के दोनों ओर बने गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और आए दिन जाम लग रहा है। - ऋषभ
--------------
हर साल बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं। यदि नालों की सही तरीके से सफाई हो रही है तो यह स्वागत योग्य कदम है। प्रशासन को सिर्फ यह ध्यान रखना चाहिए कि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। - अमित

----------------------
मानसून को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई कराई जा रही है। जिन स्थानों पर मिट्टी हटाई गई है, वहां कार्य पूरा होने के बाद समतलीकरण कराया जाएगा। हमारा उद्देश्य शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है। - साहिल धनखड़, सचिव नगर पालिका पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed