फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The mountain of garbage from Bandhwadi should be disposed of by December: Union Minister of State

बंधवाड़ी से कूड़े के पहाड़ का निस्तारण दिसंबर तक किया जाए: केंद्रीय राज्यमंत्री

Sat, 03 Aug 2024 02:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
The mountain of garbage from Bandhwadi should be disposed of by December: Union Minister of State
केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने किया बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा, कचरा निस्तारण की ली जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने निगम अधिकारियों को बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट पर कूड़ा निस्तारण को लेकर ठोस कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक बंधवाड़ी प्लांट में पड़े पूरे कचरे का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
केंद्रीय मंत्री ने प्लांट निरीक्षण दौरे में संबंधित अधिकारियों से कचरा निस्तारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी लेने उपरांत निस्तारण कार्य की गति में तेजी लाने व निस्तारण के लिए निर्धारित नियमों के तहत बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बेहतर व स्वच्छ वातावरण में रहना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में बढ़ते शहरीकरण के साथ आमजन को स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक राजधानी होने के चलते हमारा प्रयास रहना चाहिए कि यहां रहने वाले नागरिकों को बेहतर व सुगम सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ कचरा निस्तारण के लिए भी ठोस प्लान पर कार्य करते हुए आगे बढ़े। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कचरा निस्तारण प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए तथा दिसंबर तक बंधवाड़ी प्लांट में पड़े पूरे कचरे का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि जनवरी 2023 में किए गए एसेसमैंट के अनुसार बंधवाड़ी प्लांट पर 30.43 लाख मिट्रिक टन लीगेसी वेस्ट मौजूद था। जनवरी 2023 से जुलाई 2024 तक यहां पर 9.32 लाख मिट्रिक टन फ्रेश कचरा पहुंचा। इस प्रकार प्लांट में कुल 39.75 लाख मिट्रिक टन कचरे में से जनवरी 2023 से जुलाई 2024 तक 30.18 लाख मिट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। अब शेष बचे 9.57 लाख टन लीगेसी कचरे सहित अपेक्षित 2.50 लाख मिट्रिक टन ताजा कचरे को मिलाकर कुल 12.07 लाख मिट्रिक टन कचरे का निस्तारण दिसंबर 2024 तक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

4000 टन कचरा रोज पहुंच रहा
केन्द्रीय मंत्री द्वारा प्रतिदिन कचरा उत्पादन तथा निस्तारण के बारे में पूछने पर निगमायुक्त ने बताया कि फरीदाबाद तथा गुरुग्राम दोनों शहरों का लगभग 4000 टन कचरा प्रतिदिन प्लांट में पहुंच रहा है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्लांट में प्रतिदिन 7000 टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए प्लांट में 30 पोकलेन, 64 हाईवा, 2 डोजर तथा 23 ट्रोमल कार्य कर रहे हैं। नगर निगम गुरुग्राम कचरा प्रबंधन के लिए तेज गति से कार्य कर रहा है तथा पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पहले जहां प्लांट के साथ रेवन्यू रास्ता बिलकुल ही बंद था, उसे खोला गया है, जिससे वाहनों व मशीनरी का का आवागमन बढ़ा है। निगमायुक्त ने बताया कि गुरुग्राम तथा फरीदाबाद में कचरे से हरित कोयला बनाने के प्लांट स्थापित करने के लिए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) के साथ समझौता हुआ है। कंपनी दोनों शहरों में 1500-1500 टन प्रतिदिन क्षमता के प्लांट स्थापित करेगी। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार, कार्यकारी अभियंता (एसबीएम) निजेश कुमार व सहायक अभियंता राकेश जून, पूर्व मेयर विमल यादव, पूर्व सरपंच सतीश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed