{"_id":"625da74f810e02156258dc65","slug":"the-miscreants-looted-rs-96-32-lakh-at-gun-point-by-putting-chilli-powder-in-the-eye-gurgaon-news-noi643648152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख में मिर्ची डालकर बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 96.32 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख में मिर्ची डालकर बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 96.32 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम - अलवर मार्ग पर सुभाष चौक के पास निजी कैश कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर 96.32 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे हुई। कंपनी के दो कर्मचारी ईको वैन में ही 6 अन्य कैश से भरे बैग के साथ बैठे अपने तीसरे साथी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान यूपी की ग्रे कलर की मारुति कार में सवार पांच बदमाशों ने कार में बैठे दोनों कर्मचारियों की आंखों में मिर्च का पाउडर डालने के बाद सुरक्षा गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया। कार में नकदी के सात बैग थे। इनमें से एक बैग बदमाश लूट ले गए। हाईवे पर दिनदहाड़े हुई डकैती की यह वारदात शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
डीसीपी ईस्ट वीरेंद्र विज के अनुसार एसएंडआईबी कंपनी के कर्मचारी कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय से नकदी एकत्रित करके उसे सेक्टर-53 स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराते हैं। सोमवार दोपहर सफेद रंग की ईको कार में कैश कलेक्शन एजेंसी के कर्मचारी विपिन, रंजीत और अखिल नकदी एकत्रित करते हुए सुभाष चौक के पास पहुंचे। रंजीत बतौर चालक मौजूद था, जबकि विपिन कार में पीछे की सीट पर बैठा था। तीसरा कर्मचारी अखिल सुभाष चौक के पास स्थित एक कार शोरूम में नकदी लेने गया था। वहां से रुपयों से भरा बैग लेकर अखिल ईको कार की ओर पैदल ही वापस आ रहा था। तभी ग्रे कलर की मारुति उनकी ईको कार के पास आकर रुकी। दो बदमाश स्टार्ट कार में बैठे रहे, जबकि तीन बदमाशों ने कार में बैठे विपिन और रंजीत की आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। पीड़ित कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर गन तान दी। इसके बाद बदमाश कार से नकदी भरा एक बैग उठा ले गए।
उधर, शोर सुनकर आसपास के लोग व अखिल मौके पर पहुंचे और दोनों कर्मचारियां की आंखों को पानी से धुलवाया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व आस-पास की अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची। डीएसी ईस्ट, डीसीपी क्राइम, एसीपी डीएलएफ, एसीपी क्राइम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज, पुराने कर्मचारी के रिकार्ड व आसपास के हालत के आधार पर छानबीन कर रही है। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कहा कि इस तरह की लारपरवाही से इतनी नकदी पांच साल पुरानी खटारा कार में कैसे रखी गई। इतना कैश होने के बाद कार की खिड़की खुली रही। गार्ड के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। इन सब बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। यह भी जानकारी हुई है कि कंपनी के लोगों ने सुबह से 11 लोगों से पैसा जमा कराने के लिए एकत्रित किया था। इसमें सबसे अधिक नकदी उन्होंने एयरपोर्ट से उठाई थी। यह बात भी सामने आई है कि नकदी लेकर जाने वाले तीनों कर्मचारी चार-पांच माह पहले ही इस कंपनी में नौकरी पर लगे हैं। इन सभी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
----