फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The miscreants beat up the taxi by beating the driver

बादमाशों ने मारपीट कर चालक से छीनी टैक्सी

Sat, 20 Mar 2021 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the taxi by beating the driver
गुरुग्राम। शहर के सुभाष चौक के समीप शुक्रवार रात 10 बजे दो बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने चालक से मारपीट कर उसकी टैक्सी छीन ली। इसके बाद चालक को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर जिले के गांव पलासली के रहने वाले फारुख हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में टैक्सी चलाता है। शुक्रवार रात वह सेक्टर-56, हुड्डा चौक मार्केट से सवारियां भर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और सुभाष चौक जाने की बात कहने लगे।
विज्ञापन

फारूख ने युवकों को टैक्सी में बैठा लिया। जैसे ही टैक्सी सुभाष चौक पहुंची तो फारूख ने दोनों युवकों से किराया मांगा। इस पर टैक्सी में पिछली सीट पर बैठे युवक ने फारूख के सिर पर लोहे के पंच से प्रहार कर दिया। वहीं, अगली सीट पर बैठे युवक ने भी मारपीट कर दी। दोनों बदमाश फारूख को टैक्सी से बाहर फेंककर टैक्सी लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed