फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The minister said in the meeting of the grievance redressal committee, I am not sitting for you

Gurugram News: कष्ट निवारण समिति की बैठक में बोले मंत्री, तुम्हारे लिए नहीं बैठा हूं

Mon, 17 Apr 2023 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The minister said in the meeting of the grievance redressal committee, I am not sitting for you
फरयादी पर झल्लाए कृषि मंत्री, एजेंडे में शामिल 15 परिवादों में से 11 मामले निपटाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर धक्के खा रहे लोग सोमवार को लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में समाधान के लिए पहुंचे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के एजेंडे में शामिल 15 परिवादों की सुनवाई कर 11 मामले मौके पर निपटाए और चार मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। हालांकि एक मामले की सुनवाई करते वक्त वादी और मंत्री दोनों भड़क गए। वादी अपने मामले की जटिलता बताते नहीं रुका। ऐसे में मंत्री उसे टोकते हुए बोले आप रुक जाइए मैं यहां तुम्हारे लिए नहीं बैठा हूं।
हालांकि इसके चंद पल बाद ही अपने शब्दों को संभालते हुए मंत्री बोले कि यहां 15 परिवादों पर सुनवाई होनी है। सबका नंबर आना है। आपका मामला सुन लिया है। हालांकि वादी इसके बाद भी अपनी समस्या के समाधान के लिए बोलने से नहीं चूका। जैसे तैसे दूसरे मामले को सुनवाई के लिए बुलाया गया। मामला नगर निगम से जुड़ा होने के कारण मंत्री ने नगर निगम के मामलों के लिए एक बार फिर से 29 अप्रैल को खास ऐसे मामलों के निवारण की बैठक का ऐलान किया जो केवल नगर निगम के मामलों से जुड़े हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में पहुंचे अन्य लोगों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गांव हरसरू के किसानों ने परिवाद में बताया कि खेतों में हाईटेंशन तार के लिए पोल लगाए जा रहे हैं। इससे खेती व खेत पर असर पड़ता है। अन्य परेशानियां भी किसानों को इस विकास मॉडल के कारण झेलनी पड़ रही है। मामले में संज्ञान लेते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों को नई लाइन के डिजाइन में कृषि योग्य भूमि का संभवत बचाव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एक मामले में लेजर वैली पार्क के रख रखाव और म्यूजिकल फाउंटेन को पुनः शुरू करने की से संबंधित मांग रखी गई । मामले में तुरंत आदेश जारी करते हुए मंत्री ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों को अगले 15 दिनों में पार्क के रखरखाव व विकास कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर को विकसित करने में पार्क का बड़ा महत्व होता है। गुरुग्राम जैसे महानगर में लेजर वैली प्रमुख पार्क है। इसके रखरखाव व वहां मौजूद सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रमुखता से कार्य करना होगा। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि उनके निर्देशों की क्या पालना हुई है यह मौका मुआयना कर सुनिश्चित करेंगे।
पिछली बैठक से लंबित चले आ रहे एक परिवाद में गांव दरबारीपुर से आए शिकायतकर्ता ने मंत्री का धन्यवाद किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि गांव की गलियों में सीवर लाइन डालने के दौरान उनकी गली में करीब 150 फुट की दूरी में सीवर लाइन नहीं डाली। कृषि मंत्री के निर्देशों के तहत उनकी सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है व मौके पर उनकी गली को पक्का करने का काम भी जारी है।

सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराएं
एक शिकायत के संदर्भ में डीसी को निर्देश दिए कि वे एयरफोर्स स्टेशन के पास 900 मीटर के दायरे और सेक्टर 17 व 18 की डिवाइडिंग रोड पर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराएं। इसी प्रकार सेक्टर 48 स्थित सेंट्रल पार्क टू में बिल्डर द्वारा सिंगल लाइसेंस कॉलोनी में पार्टीशन कर प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन करने के मामले में उन्होंने निर्देश दिए कि डीसी संबंधित कॉलोनी का मौका मुआयना करें। संबंधित बिल्डर का लाइसेंस, कॉलोनी के लेआउट प्लान चेक करने सहित आरडब्ल्यूए की शिकायतों का भी निवारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed