Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The master sewer line in Basai and Sector 22/23 will be repaired without any excavation.

Gurugram News: बसई और सेक्टर-22/23 की मास्टर सीवर लाइन बिना खुदाई होगी दुरुस्त

Mon, 09 Nov 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
The master sewer line in Basai and Sector 22/23 will be repaired without any excavation.
जीएमडीए एमडब्ल्यूएसएल तकनीक से कराएगा जर्जर सीवर लाइनों का पुनर्वास
विज्ञापन


नंबर गेम - 8.40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई रोड और सेक्टर-22/23 की मास्टर सीवर लाइन को बिना खुदाई किए दुरुस्त कराएगा। इसके लिए मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग (एमडब्ल्यूएसएल) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार दोनों कार्यों को आवंटित किया जा चुका है और जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
जीएमडीए के अनुसार, शहर की कई मास्टर सीवर लाइनें वर्षों पुरानी हो चुकी हैं। समय के साथ पाइपों में दरारें और क्षति आने से सड़क धंसने, सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आ रही है। ऐसे में एमडब्ल्यूएसएल तकनीक के माध्यम से क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की अंदरूनी सतह को मजबूत किया जाएगा। इससे सड़क की बड़े पैमाने पर खुदाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

बसई रोड पर करीब 600 मीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन को एमडब्ल्यूएसएल तकनीक से ठीक कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, सेक्टर-22/23 के बीच मास्टर रोड के साथ गुजर रही 1000 एमएम व्यास की मास्टर सीवर लाइन का सुदृढ़ीकरण और पुनर्वास किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 8.40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विभोर दुहन ने बताया कि सेक्टर-22/23 के बीच मौजूदा सीवर लाइन की स्थिति का साइट सर्वे कराया जाएगा। इसके साथ ही यांत्रिक तरीके से डी-सिल्टिंग कर लाइन की सफाई की जाएगी। कार्य के दौरान सीवर का प्रवाह प्रभावित न हो, इसके लिए पंपिंग और बाईपास की व्यवस्था की जाएगी। सेक्टर-22/23 रोड पर करीब 1100 मीटर सीवर लाइन को ठीक कराया जाना है। एमडब्ल्यूएसएल तकनीक से लाइन की आंतरिक संरचना मजबूत होने के साथ उसकी क्षमता और मजबूती बेहतर होने की उम्मीद है। बसई और सेक्टर-22/23 रोड की मास्टर सीवर लाइन 20 साल से अधिक पुरानी और जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed