फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The manager stole Rs 1.28 lakh in cash and 20 gold rings.The manager stole Rs 1.28 lakh in cash and 20 gold rings.

Gurugram News: मैनेजर ने 1.28 लाख नकदी व सोने की 20 अंगूठियां चुराईं

Sat, 04 Apr 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The manager stole Rs 1.28 lakh in cash and 20 gold rings.The manager stole Rs 1.28 lakh in cash and 20 gold rings.
डीएलएफ फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना के अंतर्गत गोल्फ कोर्स रोड स्थित ज्वैलर्स शॉप के स्टोर मैनेजर ने 1.28 लाख रुपये नकदी व सोने की 20 अंगूठियां चोरी कर ली। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित ज्वैलर्स की शिकायत के आधार पर स्टोर मैनेजर के खिलाफ डीएलएफ फेज-1 थाने में चोरी संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिल्ली के सेक्टर-7, रोहिणी निवासी सुमित गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोल्फ कोर्स रोड पर हाउस ऑफ रिंग्स के नाम से ज्वैलरी की दुकान है। दुकान पर विशाल यादव को स्टोर मैनेजर के पद पर नौकरी पर रखा हुआ था। 31 मार्च की दोपहर से दुकान पर काम करने के लिए नहीं आया। जब उसके मोबाइल पर कॉल की तो स्विच ऑफ मिला। शक के आधार पर दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो विशाल यादव जेब में रुपये डालता दिखाई दिया। जांच की गई तो 1.28 लाख रुपये और सोने की 20 अंगूठी गायब मिली। जांच अधिकारी एएसआई हरविंद्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed