{"_id":"6165cbda8ebc3ea65d542e3f","slug":"the-manager-s-asking-the-supervisor-for-work-was-expensive-the-head-broke-gurgaon-news-noi610065488","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के लिए टोकने पर सुपरवाइजर ने मैनेजर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के लिए टोकने पर सुपरवाइजर ने मैनेजर को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में निजी कंपनी के मैनेजर को सुपरवाइजर को काम बता कर दो बार पूछना मंहगा पड़ा। सुपरवाइजर ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने सिर को बचाने के लिए हाथ आगे किया तो डंडे के वार से हाथ में फ्रैक्चर आ गया। शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोनी निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि वह डीएलएफ फेज-3 स्थित पीजी इंफ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर हैं। वह 10 अक्तूबर को 11 बजे अपनी ड्यूटी पर आ गए थे। यहां आकर सुपरवाइजर सुधीर शर्मा को कंपनी का कुछ काम करने को कहा लेकिन सुपरवाइजर काम नहीं कर रहा था। दोबारा से सुपरवाइजर को कहा तो उसने मना कर दिया और चिल्लाने लगा। फिर धमकी देते हुए बाहर गया और बोला कि तू रुक तुझे अभी देखता हूं।
कुछ देर बाद हाथ में डंडा लेकर आया और पीड़ित पर हमला कर दिया। वह इतने गुस्से में था कि पीड़ित पर लगातार वार करता रहा। जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लगी और हाथ में फ्रेक्चर भी आया है। घायल को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। वहां से सूचना आने पर सोमवार को थाना पुलिस वहां पहुंची और घायल के बयान दर्ज किया। जिस पर डीएलएफ फेज-3 थाना में आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।