फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The main road of Nainwal village will be improved, footpaths will also be constructed.

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे तक सुधारी जाएगी सड़क, लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 09 May 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
The main road of Nainwal village will be improved, footpaths will also be constructed.
नैनवाल गांव की मुख्य सड़क होगी बेहतर, फुटपाथ भी बनाए जाएंगे
विज्ञापन

नंबर गेम- 89 लाख रुपये खर्च करेगी निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने गांव नैनवाल की मुख्य सड़क को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सड़क को दिल्ली-जयपुर हाईवे तक सुधारा जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा।


इस सड़क की लंबाई करीब 500 से 600 मीटर है। इस परियोजना पर निगम लगभग 89 लाख रुपये खर्च करेगा। सड़क निर्माण के साथ-साथ सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर चौड़े फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क कई जगहों से टूटी हुई थी, जिससे वाहनों के आवागमन के समय धूल उड़ती थी और परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में निगम ने इस परियोजना का एस्टीमेट तैयार कर लिया है और निर्माण कार्य का जिम्मा ठेकेदार को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़क और फुटपाथ बनने के बाद गांव के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे तक पहुंचना भी आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। सड़क को दिल्ली-जयपुर हाईवे तक सुधारा जाएगा। साथ ही सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर चौड़े फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। -दया राम, पार्षद, वार्ड नंबर-16, नगर निगम मानेसर



इस सड़क की लंबाई करीब 500 से 600 मीटर है। इस परियोजना पर निगम लगभग 89 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है और निर्माण कार्य का जिम्मा ठेकेदार को सौंप दिया गया है। जल्द ही इस का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed