फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The light went off in the storm, came after 4.5 hours

आंधी के बाद गायब हुई कई इलाकों की बिजली, देर रात लौटी

Sun, 13 Jun 2021 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
The light went off in the storm, came after 4.5 hours
गुरुग्राम। अचानक मौसम खराब होने के बाद शनिवार रात को कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। तकरीबन साढ़े चार घंटे में सप्लाई चालू हो पाई। सदर बाजार इलाके में रात 12 बजे के बाद तक सप्लाई सामान्य हो पाई। इस दौरान लोग गर्मी से परेशान रहे और घरों के बाहर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार रात साढ़े आठ बजे अचानक तेज आंधी चलने लगी। हालांकि, आंधी ज्यादा देर नहीं टिकी, लेकिन इतने ही बीच में बिजलीघर व अन्य कई जगहों पर फॉल्ट हो गए। इनको ठीक करने में काफी समय लगा और लोग कई घंटों तक बिजली के इंतजार में बैठे रहे। सदर बाजार, रोशनपुरा, शिवाजीनगर सहित दर्जन भर सेक्टरों में तीन से चार घंटे बिजली नदारद रही। रात 11 बजे के बाद धीरे-धीरे अधिकांश इलाकों में बिजली व्यवस्था को सुचारू हो पाई। फिर भी कई इलाकों में रात 12 बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। विभाग का कहना है कि खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई इलाकों की सप्लाई काटी गई थी। मौसम की वजह से जहां खराबी आई, उसे ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

एक्सीएन सिटी होशियार सिंह ने बताया कि शनिवार रात मौसम खराब होने के बाद महरौली रोड स्थित बिजली घर में फॉल्ट हो गए थे। इसे सही करने के बाद इलाकों की बिजली को धीरे-धीरे सुचारू कर दिया गया। आगे इस तरह का फॉल्ट न हो, इसके लिए बिजलीघर में सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed